उत्तराखंड

धूमधाम से मनाया गया श्री भोला गिरी आश्रम का वार्षिकोत्सव

सनातन को शिखर पर ले जाने में संत समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: स्वामी तेजेसानंद

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री भोला गिरी आश्रम का 98वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन में सनातन परंपरांओं को संरक्षण और इसमें संतों की भूमिका पर चर्चा की गयी। श्री भोला गिरी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद महाराज ने कहा कि समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट कर सनातन संस्कृति को शिखर पर ले जाने में संत समाज ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। संतों के प्रयासों से ही पूरे विश्व में सनातन का परचम फहरा रहा है। उन्होंने कहा श्री भोला गिरी आश्रम के संत समाज में धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरा को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी आदि योगी पुरी एवं महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद पुरी ने कहा कि सनातन से ही भारत की पहचान है और संत सनातन के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने कहा कि सनातन के मान बिंदुओं गौ, गंगा और गायत्री के प्रति समाज को और अधिक जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संत सम्मेलन का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। इस अवसर पर स्वामी परमात्मानंद, महामंडलेश्वर माता शक्ति गिरी, महंत राज गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी योगानंद सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button