दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला: स्वामी श्याम सुंदर महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री श्याम बैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न होगा। स्वामी श्याम सुंदर महाराज ने कहा कि गंगा और कुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक धरोहर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार कुंभ मेले में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कर रही है। महंत गंगादास उदासीन महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान लगने वाले अखाड़ों के शिविरों के माध्यम से सनातन की दिव्य छठा से पूरा विश्व आलोकित होगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में सभी तेरह अखाड़े मिलकर हरिद्वार कुंभ मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।



