उत्तराखंड

अन्याय के खिलाफ भगवान परशुराम ने सिखाया संघर्ष: आशुतोष तुम्बडिया

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर की पैड़ी क्षेत्र स्थित तुम्बडिया भवन में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय ब्राह्मण महासंघ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पुरोहित आशुतोष तुम्बडिया के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी एवं ब्राह्मण समाज के विद्वान उपस्थित रहे और हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर आशुतोष तुम्बडिया ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अधर्म के खिलाफ संघर्ष करना सिखाया।

उनका जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों को अपनाकर एकजुटता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम में गोपाल दत्त जोशी, शिवदत्त भट्ट, दुर्गादत्त भट्ट, सुधीर शर्मा बॉबी, ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, नवीन गड़कोटी, अभिषेक चुन्नू, विनीत दलाल, हर्षवर्धन बग्गा, खिलानंद भट्ट, नवीन जोशी, ललित जोशी, सुशील कुमार तुम्बडिया, राकेश शर्मा, दुर्गा दत्त भट्ट, ज्ञानेंद्र वत्स, अमर आत्रेय, महेश, सुशील, मुकेश, सुनील भट्ट, जगदीश पेरु, पवन जोशी, नवीन रूवाली, सुमीत शैलेन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button