उत्तराखंड में भी लहराएगा रालोद का परचम: त्रिलोक त्यागी

कलयुग दर्शन (24×7)
सोहन लाल (संवाददाता)
रुड़की। उबैदुर्रहमान के कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2 मई को गुरुकुल नारसन के हरजौली गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल मजबूत संगठन खड़ा करेगा और पार्टी को ताकत दी जाएगी।

उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल का पहले से परिवार रहा है बीच में हम थोड़ा ध्यान नहीं दे पाए। लेकिन अब हम सब मिलकर उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल को बहुत बड़ी ताकत बनाने जा रहे हैं,2027 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल मजबूती से चुनाव लड़ेगा। राष्ट्रीय लोकदल के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 2 मई को अपने नेता जयंत चौधरी के आगमन पर जबरदस्त स्वागत करने की तैयारी में जुट जाओ।

प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत एवं वरिष्ठ नेता उबैदुर्रहमान ने कहा कि 2 मई को जयंत चौधरी की जनसभा को एतिहासिक बनाया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्य रूप से कृष्णपाल राठी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, राजदीप ढाका, देवपाल राठी, विनय प्रधान, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, उदयवीर चाहर, मोरध्वज चौधरी, अशोक चौधरी, शैलेंद्र सिंह, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया।



