उत्तराखंड

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार सह (संपादक)

हरिद्वार। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बताया गया कि कम उम्र में शादी करना दंडनीय अपराध है।

विशेषज्ञों ने बाल विवाह के कारणों और दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इसके खिलाफ जागरूक किया। साथ ही 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने के लक्ष्य में सहयोग करने और किसी भी मामले की सूचना हेल्पलाइन 181, 1098 या पोर्टल पर देने की अपील की गई।

 

Related Articles

Back to top button