उत्तराखंड

मां मनसा देवी मार्ग का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी व एसएसपी ने अपर रोड और उड़न खटोला मार्ग का किया निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार में मां मनसा देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपर रोड और उड़न खटोला मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने पर सख्त रोक लगाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

टिकट घर के आसपास संचालित दुकानों को मौके पर हटवाया गया और उड़न खटोला संचालक को सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही, चल रहे सीवरेज कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button