उत्तर प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म व धमकी मामले में वांछित आरोपी नीरज गिरफ्तार, पुलिस ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र से दबोचा

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम बहादरपुर थाना देवबन्द सहारनपुर हाल पता ओम कुमार का किराये का मकान, नवीन नगर थाना सदर बाजार सहारनपुर को ग्राम सढौली दुनीचन्दपुर थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया।

वादिया श्रीमति गीता पत्नी नोरतू निवासी पुष्पांजलि विहार जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त नीरज पुत्र श्याम सिहं निवासी ग्राम बहादरपुर थाना देवबन्द सहारनपुर व अन्य के द्वारा वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा शिकायत करने पर धमकी देने के संबंध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 64/26 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 5एल/6 पोक्सों एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button