उत्तराखंड

सहारनपुर में महिला चोर गिरफ्तार, चोरी के सूट व नकदी बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने मिशन शक्ति टीम के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए वांछित महिला अभियुक्ता परवीन को गिरफ्तार किया। वह हरिद्वार की रहने वाली है और वर्तमान में सहारनपुर में रह रही थी। पुलिस ने उसे कलसिया रोड से खाताखेड़ी जाने वाले मार्ग पर जेवी जैन स्कूल के पास से पकड़ा।

अभियुक्ता के कब्जे से 4 सूट, 2 जोड़ी पाजेब (सफेद धातु) और 4000 रुपये नकद बरामद किए गए। यह मामला आजाद कॉलोनी निवासी मुशबीर की कपड़ों की दुकान से चोरी से जुड़ा है, जिसमें अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं और अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button