जयंत चौधरी करेंगे 2027 में राष्ट्रीय लोकदल की नैय्या पार: चौधरी नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर मासिक बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मिशन 2027 फतेह की तैयारी में जुट गया है। जिसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 25 अप्रैल को सिवालखास के इकड़ी गांव में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और 2 मई को गुरुकुल नारसन के गांव हरजौली जट्ट उत्तराखंड में विशाल रैली के माध्यम से शंखनाद करेंगे।

चौधरी नीरपाल सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने नेता जयंत चौधरी के आगमन पर जबरदस्त स्वागत की तैयारी करें। राष्ट्रीय लोकदल 2027 में बहुत बड़ी ताकत बनेगा। फिर से राष्ट्रीय लोकदल का चौधरी चरण सिंह वाला दौर आयेगा। खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता चौधरी चरण सिंह युग लाकर ही चैन से बैठेंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, राजदीप ढाका, नितिन कुमार, आरिफ चौधरी, विवेक पंवार, रोहित राणा उपस्थित रहे।



