नोएडा में मेधावी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
नोएडा में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री, चौ नीरपाल सिंह ने लाकड़ा फाउंडेशन में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है। खेलो में खिलाड़ियों का भविष्य छिपा है। खेल हमे बहुत कुछ सिखाता है।

खेल अनुशासन सिखाता है, खेलो से मानसिक, शारीरिक विकास होता है, रोजगार मिलता है। हम सबको मिलकर युवाओं को खेलो के प्रति जागरूक करना चाहिए। जो खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर आ रहे है उन्हें आगे आकर अपने जूनियर को प्रोत्साहित करना चाहिए। लाकड़ा फाउंडेशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलो से हमे एकता और मानवता का संदेश मिलता है। इस दौरान साक्षी राणा, संकेत, दीपशिखा, अंकिता, राज, कुशल कोहली, आशू आदि उपस्थित रहे।



