ज्वालापुर में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार, ज्वालापुर। ज्वालापुर शहर में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाह में हजरत मौलाना अब्दुल वाहिद साहब ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुसलमानों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर ईदगाह कमेटी इंतजामिया ने बेहतर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।



