डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की खबर पर चंद्रशेखर यादव ने दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कर्नाटक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने संबंधी चर्चाओं एवं समाचारों पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना किसी भी जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक प्रदेश विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

श्री यादव कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों के हितों तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जानी चाहिए। चंद्रशेखर यादव ने विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन की नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। अंत में उन्होंने डीके शिवकुमार के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



