उत्तराखंड

हरिद्वार में युवक को रस्सियों से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवक पर कथित तौर पर वाहन का शीशा तोड़कर करीब 50 हजार रुपये चोरी करने का आरोप है। आरोप के बाद कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपने के बजाय खुद ही उसकी पिटाई कर दी।

वीडियो में युवक बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button