उत्तराखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक कुमार (संवाददाता)

रूड़की। जादूगर रोड स्थित वरिष्ठ समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन के कैंप कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125-वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके भाजपा युवा नेता दीपक पांडे ने कहा कि डॉ० मुखर्जी ने अपना जीवन भारत की एकता, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था। कहा कि डॉ० मुखर्जी का जीवन शिक्षा, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरित था। डॉ० मुखर्जी को एक बेहतरीन विचारक और शिक्षाविद बताते हुए उन्होंने हमेशा नवाचार और शिक्षा को बढ़ावा दिया।

एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आयुष बिरला ने कहा कि भारत के पहले उद्योग मंत्री के तौर पर डॉ० मुखर्जी ने पारंपरिक क्षेत्रों और आजीविका के विकास को सुनिश्चित करते हुए औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। बंगाल अकाल के दौरान डॉ०मुखर्जी के मानवीय प्रयासों में मुसीबत में फंसे लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदना झलकती थी और सबसे बढ़कर भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बनी हुई है। इस मौके पर नितिन त्यागी, ओम त्यागी, रजत गौतम, सागर गौतम, रजत पाल, अक्षय पाल, राहुल कंडारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button