हरेला पर्व पर मंडी समिति परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति हरिद्वार कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडी सचिव लवकेश गिरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंडी सचिव लवकेश गिरी सहित कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी जरूरी है। पौधरोपण कार्यक्रम के साथ ही मंडी समिति परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर और आसपास की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मंडी निरीक्षक वर्षा गुप्ता, शिवमूर्ति समेत समिति के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



