पुजारियों के बिना जेब वाले कपड़े पहनने का मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट का निर्णय का स्वागत योग्य: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (संवाददाता)
हरिद्वार। शिवालय निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज द्वारा मनसा देवी मंदिर के पुजारियों के बिना जेब वाले कपड़े पहनने के निर्णय का स्वागत किया है। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोप सामने आने के बाद मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर के पुजारियों के लिए बिना जेब वाले कपड़े पहनने का निर्णय पूरी तरह उचित है। उन्होंने कहा कि इससे मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने के प्रयासों पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि मठ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। पूरे वर्ष लाखों श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आते हैं।

श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में किए गए दान और चढ़ावे का दुरूपयोग ना हो और जनहित में उपयोग हो सके। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट उचित कदम उठा रहे हैं। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि श्रद्धालु भक्तों द्वारा किए गए दान से ही संत मानव कल्याण के प्रकल्प संचालित करते हैं। कोरोना काल में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जरूरतमंद आम लोगों और मठ मंदिरों में रहने वाले साधु संतों को राशन और भोजन वितरण कर सराहनीय कार्य किया था। श्रद्धालुओं द्वारा किए गए दान से ही मानव कल्याण का यह कार्य संभव हो पाया था। इसलिए मंदिर में चढ़ावे और दान के रूप में आने वाली राशि का उचित प्रबंधन करने के लिए मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का सभी को समर्थन करना चाहिए। साथ ही अन्य मठ मंदिरांें में भी इसी प्रकार की व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।



