उत्तराखंड

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की बैठक में मेडिकल कैंप और कांवड़ सेवा की घोषणा, नई नियुक्तियां भी हुईं

मेरठ, हरियाणा व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, समाज सेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सलेमपुर चौक स्थित संगठन कार्यालय, बहादराबाद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा प्रदेश सलाहकार प्रदीप सैनी के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दिनों में निःशुल्क मेडिकल कैंप एवं चलित कांवड़ सेवा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का दायित्व संगठन के जिला संरक्षक डॉ. सुरेश सैनी ने लिया। उन्होंने मेडिकल कैंप के सफल संचालन के लिए डॉक्टरों की टीम का भी गठन किया। संगठन विस्तार के तहत कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।

विनेश कुमार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) का जिला अध्यक्ष, श्रीमती वर्षा चौधरी को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तथा हरजीत सिंह को हरियाणा राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट समाज सेवा, जनकल्याण और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक में पंकज सैनी, ओम प्रकाश कुशवाहा, सुबोध सैनी, श्रीमती नीरज चौहान, छोटी, सपना, कमलेश, प्रिया, अरविंद शर्मा, नीरज कुमार, कृष्णा, वंश कुमार, जॉनी कुमार, डॉ. सुरेश सैनी, काजल शर्मा, पुष्पा देवी, अलका सैनी, वर्षा, विनय सिंह, अरिजीत सिंह, रविंद्र, प्रदीप सैनी, गौरव श्रीवास्तव, प्रीति चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button