हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित, अपोलो विशेषज्ञों ने दी गंभीर बीमारियों से बचाव की जानकारी

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, हरिद्वार के सहयोग से ‘स्वास्थ्य पर चर्चा’ इंटरैक्टिव हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, समय पर जांच और शीघ्र उपचार के महत्व पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने हृदय रोग, गैस्ट्रो एवं लिवर कैंसर, महिलाओं में कैंसर, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं और यूरो-ऑन्कोलॉजी से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों की समय रहते पहचान और नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में डॉ. राजीव राजपूत (कार्डियोलॉजी), डॉ. निखिल अग्रवाल (जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. पाखी अग्रवाल (गायने ऑन्कोलॉजी), डॉ. गौरव त्यागी (न्यूरोसर्जरी), डॉ. अंशुल वर्मा (जीआई एवं एचपीबी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) तथा डॉ. हर्षित गर्ग (यूरो-ऑन्कोलॉजी) ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए।

इस अवसर पर ज्वेलर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के स्टेट प्रेसिडेंट नीरज गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी गौरव मासून, ट्रेजरर अश्वनी गोयल, सेक्रेटरी हरविंदर सिंह, वाइस प्रेसिडेंट रवि वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट विवेक अग्रवाल, निपुन मित्तल, मनोज मित्तल और श्रीराम वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने अभियान की सराहना करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



