उत्तराखंड

व्यापारियों ने विधायक आदेश चौहान से लगायी सराय क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की गुहार

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने रानीपुर विधायक आदेश को ज्ञापन देकर सराय रोड़ का निर्माण कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने, क्षेत्र में पुलिस पिकेट स्थापित करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि सराय क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों को सड़क, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष आलोक चौहान और सराय अध्यक्ष पंकज बंसल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

विधायक आदेश चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय मेहता, सराय अध्यक्ष पंकज बंसल, विनोद चौहान, अनिल शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button