उत्तराखंड

डीएम ने शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को मायापुर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहादराबाद का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न मिलने और घास-झाड़ियों की कटान न होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए मामलों का पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति पंजिका और पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया तथा रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रस्तावित पुस्तकालय स्थल का जायजा लेकर इसे शीघ्र विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि पुस्तकालय निर्माण के लिए पेयजल निर्माण निगम ने 284.33 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर पत्राचार कर शीघ्र धनराशि स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button