उत्तराखंड

बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान, 40 कनेक्शन काटे

कलयुग दर्शन (24×7)

आशु (संवाददाता)

हरिद्वार। बकाया बिजली बिल जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को उपखंड अधिकारी अर्चना के नेतृत्व में मालियान और अहबाब नगर क्षेत्र में विभागीय टीम ने सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए, जिनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई। वहीं, लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 40 विद्युत कनेक्शन काटे गए।

उपखंड अधिकारी अर्चना ने बताया कि बकाया वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता राव शाहबाज अली, मुकेश रवि, लाइनमैन श्रवण कुमार गिरी, संजय चौहान, मीटर रीडर अजमल अंसारी, सुशील कुमार, राव फरमान अली, अतुल कुमार, चमनलाल पटवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button