साबिर पाक की दरगाह पर हाजी तौफीक अहमद ने चढ़ाई चादर, अमन-चैन और आजाद समाज पार्टी की मजबूती की मांगी दुआ

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा-26 से आजाद समाज पार्टी के भावी दावेदार हाजी तौफीक अहमद ने साबिर पाक की दरगाह पर पहुंचकर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की। उन्होंने दरगाह पर फूल और चादर चढ़ाकर समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ दरगाह पहुंचे हाजी तौफीक अहमद ने आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी की मजबूती और सफलता की दुआ की। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके भविष्य में मुख्यमंत्री बनने की भी दुआ की। हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सर्व समाज के हितों को लेकर कार्य कर रही है।

पार्टी गरीब, मजदूर, किसान, युवा, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग सहित सभी समाजों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के सहयोग और समर्थन से पार्टी एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी। उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि साबिर पाक की दरगाह पर की गई दुआ देश में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती है।



