संसार के गुरू हैं भगवान श्रीकृष्ण: स्वामी कैलाशानंद गिरी
आद्य शक्ति महाकाली आश्रम में श्रद्धा भक्ति के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कलयुग दर्शन (24×7)
राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)
हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के संयोजन में जगजीतपुर स्थित आद्य शक्ति महाकाली मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संसार के गुरू हैं। उनकी शिक्षाएं समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जीवन शाश्वत ज्ञान, दयालुता और आध्यात्मिक और व्यावहारिक शिक्षाओं पर आधारित है। उनकी शिक्षाओं में साहस, करुणा और प्रेम का मूल्य है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध में अर्जुन को दिया गया उपदेश पूरे संसार के लिए मार्गदर्शक है।

भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि परिस्थितियां कैसी भी हों, सच्चाई और धर्म के रास्ते पर चलें। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया और भगवान का श्रीकृष्ण का जन्म होने पर उन्हें माखन मिश्री का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकंुदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र सहित कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।



