उत्तराखंड

वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत हैं बाबा हठयोगी: श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बाबा हठयोगी वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत हैं। सनातन के प्रचार प्रसार में उनकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष के रूप में बाबा हठयोगी सनातन और संत परंपरांओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज हित में कार्य करेंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद एवं महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। बाबा हठयोगी आगे के नेतृत्व में श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल सनातन परंपरांओं ओर सनानत धर्म को आगे बढ़ाने मे प्रमुखता से योगदान करेगा। स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आईडी शास्त्री, स्वामी प्रणवानंद ने भी बाबा हठयोगी को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button