उत्तराखंड

आबादी में घुसा कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची क्यूआरटी, रेस्क्यू के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। बारिश के मौसम में सांप, मगरमच्छ और अन्य जलीय जीवों के आबादी क्षेत्रों में आने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की टीम लगातार ऐसे जीवों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। रविवार को सुभाष नगर क्षेत्र में घर के पास कोबरा सांप दिखाई देने की सूचना मिलने पर वनकर्मी भोला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि वन विभाग की क्यूआरटी टीम को सांप या अन्य वन्यजीवों के घर अथवा आबादी क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर भेजा जा रहा है। टीम द्वारा जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button