उत्तराखंड

जावेद सलमानी को कांग्रेस महानगर कमेटी का महामंत्री बनाए जाने पर बधाइयों का तांता

पार्टी की मजबूती और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा: जावेद सलमानी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जावेद सलमानी को महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार का महामंत्री मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके मनोनयन पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि जावेद सलमानी के महामंत्री बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर जावेद सलमानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करना तथा पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप जनसेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। जावेद सलमानी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास और स्नेह मिला है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button