उत्तराखंड

महंत उत्तम दास बने कुल्ला वाला पीर हाईकोट के महंत

सनातन के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे महंत उत्तम दास: महंत गणेश दास

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। श्रीमहंत बाबा भरपूर दास महाराज की अगुवाई में डेरा बाबा बोरी वाला मलकाना में हुई श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संतों की बैठक में सर्वसम्मति से ब्रह्मलीन महंत बाबा सरवन दास के शिष्य महंत उत्तम दास को कुल्ला वाला पीर हाईकोर्ट का महंत नियुक्त किया गया। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के सचिव महंत गणेश दास महाराज ने कहा कि नवनियुक्त महंत उत्तम दास अखाड़े की परंपरांओं का पालन करते हुए सनातन के प्रचार प्रसार में योगदान करेंगे। महंत प्रज्ञान मुनि एवं महंत रमन मुनि ने कहा कि महंत उत्तम दास विद्वान संत हैं और समाज में धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने के साथ अखाड़े की उन्नति में भी योगदान करेंगे। नवनियुक्त महंत उत्तम दास ने सभी संतों का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूज्य गुरूओं के मार्गदर्शन में अखाड़े की परंपरांओं को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर महंत सुखदेव प्रकाश, महंत गणेश दास, महंत बेअंत दास, बाबा बीरम दास, महंत दयाल दास, हर नारायण दास, चेतन दास, महंत चेतन दास, लाल बाबा, कमल दास, कमल दास, बाबा रतन दास, बाबा हकताला, महंत शिवानंद, बाबा कुंभ दास, गोपाल दास, केशव, सुरजीत दास, कालिदास, बाबा सिमरन दास, काका दास, सील दास, महंत बसंत दास, महंत हरिदास, महंत द्वारका दास, महंत चेतन दास निर्वाण, धर्मदास निर्वाण, महात्मा मोहन दास, आदि सहित बड़ी संख्या में संत महापुरूष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button