उत्तराखंड
फुटबॉल युवाओं की पहली पसंद, खेल के जरिए क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी: गौरव गोयल

कलयुग दर्शन (24×7)
आशु (संवाददाता)
रुड़की। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मंगलौर रोड स्थित मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल आज युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। इस खेल के माध्यम से युवा क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं तथा क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। गौरव गोयल ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी मेहनत और लगन के साथ अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करें और खेल में महारत हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। रुड़की और हरिद्वार के खिलाड़ियों के बीच आयोजित मुकाबले में विजेता टीम को सम्मानित कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।




