उत्तराखंडप्रशासन

एक युवक ने युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जिसमें सरेराह एक गांव में एक युवक ने युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों की ओर से युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को पकड़ लिया।

पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आगे कार्यवाई की जाएगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button