उत्तराखंडप्रशासन

ई-रिक्शा चालक की आम के बाग में गला दबाकर हत्या

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में आम के बाग में एक ई रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ लक्सर नताशा सिंह ने बताया कि घटना पथरी थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर की है। यहां एक आम के बाग में सुबह के वक्त बाग स्वामी ने बाग के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर एसओ पथरी मनोज नौटियाल मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मृतक की पहचान प्रदीप 48 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव अम्बुवाला के रूप में हुई है। बताया कि घटनास्थल के पास ही मृतक की ई रिक्शा लावारिस अवस्था में मिली। हत्याकांड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पायी है। प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button