उत्तराखंडराजनीति

हरिद्वार: आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कानून व्यवस्था और लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग की

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जटवाड़ा पुल से कोतवाली ज्वालापुर तक विरोध मार्च निकाला।

इस दौरान आप नेताओं ने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग की।

आप के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हो रही अपराध की घटनाओं से जनता में भय का माहौल है। उन्होंने लोकायुक्त की नियुक्ति और पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

सैनी ने चेतावनी दी कि अगर हाल ही में हुई लूट की घटना का जल्द खुलासा नहीं होता, तो वे भूख हड़ताल और अनशनकरने पर मजबूर होंगे।

आम आदमी पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए, वरना विरोध और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button