उत्तराखंड

बालाजी शोरूम में हुई करोड़ों की डकैती प्रकरण में साधु संतों में भारी आक्रोश, व्यापारियों के साथ संतों ने भी किया प्रदर्शन

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

हरिद्वार में बालाजी शोरूम पर हुई करोड़ों की डकैती के बाद साधु संतो में भी आक्रोश है। आज व्यापारियों के साथ-साथ साधु संतो ने भी प्रदर्शन किया और सरकार से डकैती कांड के जल्द खुलासे की मांग की।

साधु संतो ने कहा कि हरिद्वार में दिन दहाड़े डकैती कांड होना बेहद निंदनीय है। पूरा हरिद्वार अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

वारदात के एक सप्ताह बाद भी खुलासा न होना चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में डकैती कांड का खुलासा नहीं होता तो संत समाज विरोध प्रदर्शन करेगा और दिल्ली तक कूच करेगा।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button