उत्तराखंडप्रशासन

देहरादून: डीएम सविन बंसल ने तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

कलयुग दर्शन (24×7)

नदीम सलमानी (संपादक)

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार सुबह तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यालय में अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए।

डीएम ने विभिन्न अनुभागों के निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि सरकार की योजनाएं आम जनता और जरूरतमंद लोगों के लिए है। ऐसे में किसी को भी कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए।

वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं को लेकर अक्सर लोगों की शिकायत के सामने आती रही हैं।

Related Articles

Back to top button