उत्तर प्रदेशराजनीति

सहारनपुर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति व सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल द्वारा सहारनपुर जनपद में व्यापार सभा में नई नियुक्तियां की गयी।

नवनियुक्त पदाधिकारी

शैलेश चौधरी को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा सहारनपुर का ज़िलाध्यक्ष व शहजाद अहमद को सपा व्यापार सभा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही सुशील कुमार को ज़िला महासचिव व गौरव यादव को महानगर महासचिव नियुक्त किया गया।

स्वागत समारोह

आज पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के लिंक रोड आवास स्थित कैम्प कार्यालय पहुंचने पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष शैलेश चौधरी व महानगर अध्यक्ष शहजाद अहमद का स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद का बयान

पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में व्यापारी समाज का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। जीएसटी से बड़े पैमाने पर व्यापार का नुकसान हुआ है। व्यापारी वर्ग भी अब ये मानता है कि उसका सम्मान केवल सपा सरकार में ही संभव है।

आगे की कार्रवाई

पूर्व सांसद ने आश्वासन दिया कि सपा सरकार बनने पर व्यापारी वर्ग को उसका खोया हुआ सम्मान मिलेगा। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती व पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का सपना पूरा होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का वक्तव्य

समाजवादी व्यापार सभा के ज़िलाध्यक्ष शैलेश चौधरी व महानगर अध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने का काम करेंगे और व्यापारी वर्ग के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उपस्थित लोग

इस दौरान शराफत खान चेयरमैन तीतरो, वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अबूबकर, पुष्पेंद्र पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सुदेश गुज्जर वरिष्ठ सपा नेता, जितेंद्र चौधरी, रिज़वान जोगी पूर्व पार्षद, अरशी हसन पूर्व सांसद प्रतिनिधि, गुरदीप जाट, रईस मलिक चेयरमैन, हमजा क़ुरैशी, अली हवारी, रोहित कश्यप, सैयद हस्सान पीआरओ व मीडिया प्रभारी पूर्व सांसद आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button