उत्तर प्रदेशप्रशासन

नगर निगम ने चलाया प्रतिबंधित पॉलीथिन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

अतिक्रमण हटाया, पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना भी वसूला

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान के निर्देश पर नगर निगम ने आज अनेक मार्गो पर अतिक्रमण तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। 30 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया और अनेक दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। अनेक दुकानों पर छापेमारी कर छह किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी एच बी गुरुंग के नेतृत्व में आज घंटाघर चौक से रेलवे रोड होते हुए अग्रसेन चौक व जीपीओ रोड तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 से अधिक स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सड़क पर रखे गए चार बोर्ड और एक गन्ना जूस की मशीन जप्त की गई। अनेक अतिक्रमणकारी दुकानदारों से 4800 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त अपर नगर आयुक्त राजेश यादव के निर्देश पर विजय सामने अवैध रूप से लगे तीन बोर्ड को हटाकर नगर निगम लाया गया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button