उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: किसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लाठी डंडों से कार चालक पर किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

ऋषिकेश में इंद्रमणि बडोनी चौक के निकट पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों का किसी बात को लेकर कार चालक के साथ विवाद हो गया। विवाद में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लाठी डंडों से कार चालक पर हमला कर दिया।

पेट्रोल पंप से किसी तरह जान बचाकर कार चालक पेट्रोल कोतवाली पहुंचा। जहां पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि तहरीर और वायरल हो रही वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान सचिन चौहान, तिलक राज और नितिन चौहान के रूप में हुई है।

आरोपी मूल रूप से बुलंदशहर और हापुड़ के रहने वाले हैं। जो यहां पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं।

Related Articles

Back to top button