मदरसो में लहराया तिरंगा, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। घाड़ क्षेत्र के विभिन्न मदरसों में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मदरसों में ध्वजारोहण कर संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाहजहांपुर स्थित मदरसा दारे मोहम्मद से हुई, जहां मुख्य अतिथि दिलशाद मलिक ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की ताकत और देश की एकता पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। इसके पश्चात सतपुरा स्थित जामिया ऊलूमुल कुरान मदरसे में भी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। यहां दिलशाद मलिक के साथ बादशाहपुर के प्रधान सुधीर सैनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सुधीर सैनी ने भावुक होते हुए कहा कि इस मदरसे की नींव उनके पिता एवं गुरु इद्दू हसन जी ने रखी थी, जो आज शिक्षा का सशक्त केंद्र बनकर हजारों बच्चों को तालीम देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

समारोह में समाजवादी पार्टी के विधायक उमर अली खान ने भी शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद मारवान, अब्दुल जब्बार, इमरान, मास्टर नूर हसन, कारी जुल्फान, डॉ. मंसूब अली, अनिल सैनी, अंकुश सैनी, मांगेराम सैनी, सरदार गुरनाम सिंह, डॉ. सोहेल, डॉ. मोहम्मद शाहनवाज, डॉ. मोहम्मद मोहसिन, हाजी जिंदा हसन, मासूम ठेकेदार, मोहम्मद आरिफ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति नारों और बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।
[banner id="7349"]



