देहरादून: माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने बैठक का किया आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
देहरादून। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था की देहरादून के धर्मावाला में सैनी फैमली रेस्टोरेंट पर संस्था की इक अहम बैठक हुई। बैठक में संस्था ने अपनी कार्यकारणी विस्तार किया। बैठक में पहुंचे राष्ट्रिय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी के आदेशा अनुसार देहरादून विकासनगर के धर्मा वाला में सैनी फैमली रेस्टोरेंट के संचालक और पूर्व संघ प्रचारक देहली रघुनाथ सैनी को प्रदेश उत्तराखंड सचिव का दायित्व सौंपा और इसी कड़ी में संस्था के अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने (विधिक प्रकोष्ट) कानूनी सलाहकार जिला देहरादून प्रभारी एडवोकेट सतीश कुमार को भी दायित्व देकर सम्मानित किया।
संस्था के नव नियुक्त उत्तराखंड सचिव और प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी के नेतृत्व में जिला देहरादून के जिला अध्यक्ष पद की घोषणा ऋषि पाल सैनी ग्राम धर्मावाला देहरादून विकासनगर को फूलों की माला पहनाकर संस्था में शामिल किया। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुवे प्रदेश अध्यक्ष ने सोनू कुमार सैनी की जिला मंत्री के रूप में घोषणा की संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने सभी का स्वागत और धन्यवाद करते हुए संस्था के नियमों की जानकारी दी।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड स्वतंत्र सैनी ने अपने संबोधन में संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य शिक्षा, चिकित्सा और नसे के खिलाफ संखनाध की भी जानकारी देते हुए संस्था के नए पदाधिकारियों को जोरो शोरों से काम करने की और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की अपील की। नव नियुक्त प्रदेश उत्तराखंड सचिव ने अपने संबोधन में माता सावित्रीबाई फुले दंपत्ति के बारे में बोलते हुए लोगो को माता सावित्रीबाई फुले दम्पत्ति के जीवन के बारे में और वो क्यों आज दुनियां में लोक प्रिय हैं की जानकारी सभा को दी। सभा में पहुंचे नव नियुक्त (विधिक प्रकोष्ट) कानूनी सलाहकार जिला देहरादून प्रभारी एडवोकेट सतीश कुमार ने कहा के हम महाराजा भागीरथ की लड़ाई कानून तौर से भी अगर लड़नी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे और माता सावित्रीबाई फुले दम्पत्ति को राष्ट्र माता पिता का सम्मान दिला कर रहेंगे।
सभा में पहुंचे एड्वोकेट रजनीश सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हम संगठित होकर ही अपने समाज और महापुरुषों के मान सम्मान को बचा सकते है न के जातियों में बट कर जब तक हम मै से हम नहीं होंगे और एक आवाज में अपने आने वाली पीढ़ियों के बारे में नहीं सोचेंगे और अपने महापुरुषों के बारे में आपने बच्चों को नहीं बताएंगे तब तक हमारी स्थिति और परिस्थिति में सुधार नहीं होगा। हमे संगठित होकर एक आवाज में पूरे देश प्रदेश से एक आवाज उठानी होगी। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष देहरादून ने सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सर्व समाज को एक सूत्र में संगठित करने की बात कही। मिशन में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिला मंत्री हरिद्वार नीटू पंचाल, जिला मंत्री हरिद्वार पंकज सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू सैनी, जिला मंत्री डॉ रविंदर शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार सिकंदर सैनी, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी मोनिस चौधरी, नव नियुक्त जिला महामंत्री देहरादून सोनी कुमार सैनी, मदन कुमार, तनिष्क सैनी, सतीश जी अंकुर सैनी मैनेजर सैनी फैमली रेस्टोरेंट धर्मावाला आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[banner id="7349"]