उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत सेंट मैरी एस कॉलेज में बैठक का आयोजन कर नारी शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में थाना क़ुतुबशेर में महिला शक्ति फेस 5.0 के तहत सेंट मैरी’एस गर्ल्स इंटर कॉलेज शारदा नगर पुल पार में एक महिला सशक्तीकरण शक्ति केंद्र के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक के दौरान छात्राओं, शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना के संबंध में व सरकार द्वारा महिलाओं बच्चों के लिए चलाई जारी योजनाओं के संबंध में आवश्यक तत्काल पुलिस सहायता हेतु सरकारी नंबरों की जानकारी दी गई व नारी सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सुरक्षा के संबंध में क्षेत्रअधिकारी नगर प्रथम मुनिश चंद व प्रभारी निरीक्षक थाना क़ुतुबशेर हृदय नारायण सिंह व महिला उप निरीक्षक श्वेता शर्मा थाना कुतुबशेर में एंटी रोमियो टीम की महिला सिपाहियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिला उप निरीक्षक स्वेता शर्मा ने सभी छात्राओं को बताया व समझाया कि विषम परिस्थितियों में घबराने की जरूरत नहीं है किसी भी विपदा से डटकर मुकाबला करें व मौके मिलते ही अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दे जिससे जल्द ही आपके पास सहायता पहुँच सके।

Related Articles

Back to top button