उत्तराखंडप्रशासन

फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन बेचने वाले फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। फर्जी तरीके से दूसरे की जमीन बेचने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जनपद के कोतवाली भगवानपुर में 22 फरवरी 2023 को नरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र बेगराम वर्मा निवासी कीर्तिनगर नई दिल्ली हाल निवासी केयर ऑफ बीआर वर्मा रेड एण्ड हाउस दिल्ली हाईवे लाव्वा मोड के पास सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर ने सोनू आदि पर धोखाधड़ी कर फर्जी व्यक्ति दिखाकर कूटरचना कर उसकी जमीन को किसी अन्य व्यक्तियों को बेचने के सम्बन्ध में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपितों की तलाश में जुटी थी। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आज मुख्य आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम पता रविन्द्र पाल अरोड़ा निवासी बलजीतनगर थाना पटेलनगर सैन्ट्रल दिल्ली बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button