उत्तराखंड

दाल के मूल्य में कमी की मांग को लेकर राशन डीलरों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। सरकारी राशन वितरण करने वाले डीलरों ने सोमवार को दाल के मूल्य में कमी की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। राशन डीलरों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित दाल का मूल्य 79 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो बाजार मूल्य से अधिक है। इस वजह से कार्ड धारक दाल लेने से मना कर रहे हैं, जिससे डीलरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। राशन डीलरों का कहना है कि सरकार द्वारा बार-बार दाल उठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन निर्धारित मूल्य अधिक होने के कारण उपभोक्ता दाल लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। डीलरों ने स्पष्ट कहा कि यदि दाल का मूल्य कम कर दिया जाए, तो वितरण में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी और उन्हें भी आर्थिक नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में रुड़की राशन यूनियन के अध्यक्ष अनीस अहमद गोड, नारसन से रघुवीर सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राशिद मलिक सहित कई राशन डीलर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button