उत्तर प्रदेश

जीवन के हर मूल्य और आयाम पर गांधी का दर्शन: महापौर

गांधी जयंती पर नगर निगम ने किया सफाई मित्रों को सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। आज नगर निगम में गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सौल्लास मनायी गयी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने ध्वज फहराया और अहिंसा के पुजारी व स्वच्छता के प्रेरक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा हरित क्रांति के नायक और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चि़त्रों का अनावरण कर पुष्पांजलि के साथ अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 16 सफाई मित्रों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने गांधी के दर्शन-चिंतन और व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन का कोई ऐसा मूल्य और आयाम नहीं है चाहे वह धार्मिक हो, भौतिक हो, राजनीतिक हो, धर्म हो, जाति हो, जिस पर महात्मा गांधी का दर्शन ना हो। यही कारण है कि दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में गांधी के जीवन और दर्शन पर आज शोध हो रहे हैं।

गांधी जी के दर्शन के कुछ अंशों को अपने जीवन में अंगीकार कर विश्व में अनेक लोग नायक बने हैं, चाहे वह नेल्सन मंडेला हो या दलाईलामा हो या पूरी दुनिया में राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के साथ सबको घर, शिक्षा और रोजगार मिले, भारत पिछले एक दशक से इस दिशा में चल रहा है। उन्होंने सबसे मिलकर चलने और 2047 में एक स्वच्छ और स्वस्थ विकसित भारत का निर्माण करने का आह्वान किया। इससे पूर्व अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद राजू सिंह ने भी गांधी जयंती पर ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ के साथ स्वच्छता को समझाते हुए लोगों से अपने घर-प्रतिष्ठान और परिवेश को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मिशन शक्ति के तहत सेल्फी प्वाइंट पर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ चित्र भी खिंचवाए। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, पार्षद मुकेश गक्खड, सुधीर पंवार व राजेंद्र सिंह कोहली आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ.वीरेन्द्र आज़म ने किया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button