उत्तर प्रदेशराजनीति

वरिष्ठ सपा नेता टिंकू अरोड़ा ने लगाया (SIR) पी डी ए प्रहरी कैंप वोट फार्म भरने का कार्य जारी

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) वर्ष 2025 के तहत सहारनपुर नगर विधानसभा 03 में टिंकू अरोड़ा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर SIR पी डी ए प्रहरी कैंप। लगातार सहारनपुर नगर के अलग-अलग वार्डों में लगाने का कार्य कर रहे हैं। टिंकू अरोड़ा ने कहा कि हमारी कोशिश यह है कि सभी के फार्म सही तरीके से भरकर बी एल ओ को समय से जमा हो जाए जिससे कोई भी व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित न रह सके।

आज नवाब गंज आबकारी रोड पर आयोजित कैंप में समाजवादी पार्टी सहारनपुर नगर के महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और महानगर महासचिव राजीव अग्रवाल ने आकर कैंप का निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी लगातार सहारनपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं और कैंपों का निरीक्षण कर रहे है। विधानसभा 03 में लगातार वोट फॉर्म भरने का कार्य टिंकू अरोड़ा कर रहे हैं कैंप में वरिष्ठ सपा नेता शादाब खान, शहजाद, मोनू, जोगिंदर सिंह, शमीम, रहमान आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button