उत्तराखंडप्रशासन

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा घटनाओं के दृष्टिगत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नशे के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने सार्वजनिक स्थानों और होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में, ज्वालापुर पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान किया है और दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button