उत्तर प्रदेश

23 दिसंबर को प्रात 11 बजे हसनपुर चुंगी पर पहुंचे: चौ नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर खेलो में प्रतिभा दिखाने वाली बेटियां सम्मानित की जाएंगी।बेटियों में खेलो के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्मानित किया जा रहा है। चौधरी साहब की जयंती पर उनकी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने हेतु पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा

 

पद यात्रा प्रात: 11 बजे से हसनपुर चुंगी से शुरू होकर चौधरी चरण सिंह चौक पर समाप्त होगी। इस दौरान किसान, मजदूर, नौजवान और हमारे देश का गौरव हमारी बेटियां भी पद यात्रा में शामिल रहेंगी। चौधरी साहब के अनुयायियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कल 23 दिसंबर को प्रात 11 बजे हसनपुर चुंगी पर पहुंचे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button