उत्तर प्रदेशराजनीति

रालोद कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पद यात्रा निकाली

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती पर रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह के नेतृत्व में चौधरी साहब की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर पद यात्रा निकाली। इस अवसर अंजलि सैनी, आरती, शुमाइना, अंशिका, वर्षा, खुशी सहित 31 खिलाड़ी बेटियों को चौ चरण सिंह चौक पर ही चरण सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सभी रालोद कार्यकर्ता हसनपुर चुंगी पर एकत्रित हुए। जहां से सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा करते हुए दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, दीवानी तिराहे से सदर थाना रोड होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर पहुंचे जहां पर चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी साहब करोड़ों किसानों, नौजवानों के दिलों में बसते हैं, चौधरी साहब ने देश के किसानों को मान सम्मान से जीना सिखाया, किसानों को उनके हक और न्याय दिलाए। जयंती पर नौजवानों को उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। पद यात्रा के दौरान मुख्य रूप से उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी, जिलाध्यक्ष हरिद्वार शारिक़ चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रुपिन चौधरी, सतीश चौधरी एडवोकेट, राजदीप ढाका, मुकेश पप्पू, कमल सोनकर, रवि चौधरी, गुरमीत, रूपचंद, मेहरबान, आशीष चौधरी, आरिफ मलिक ने पूरा सहयोग किया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button