उत्तराखंड

23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पूरे उत्तराखंड में मनाई जाएगी: चौ नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

रुड़की। गुरुकुल नारसन कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तराखंड सरकार से मांग की गई कि 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए। बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा की विचारधारा पूरे उत्तराखंड में गांव गांव, गली गली पहुंचे, इसके लिए रालोद कार्यकर्ता 23 दिसम्बर से जन जागरण अभियान चलाएंगे।

उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी व जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमारे आदर्श हैं। उनकी नीतियों पर चलकर राष्ट्रीय लोकदल को आगे बढ़ाएंगे। चौधरी साहब के विचारों का प्रचार प्रसार करने के लिए 23 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक पूरे सप्ताह अभियान चलाया जायेगा। बैठक में प्रदेश सचिव आयुष राठी, अक्षय राठी, अभिषेक राठी, शिवम राठी, आर्यन राठी, लक्ष्य राठी, पुलकित, आशुतोष, आदर्श, भारत त्यागी आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button