भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां तेज

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
सहारनपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के प्रथम सहारनपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां तेज। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के कल, दिनांक 07 जुलाई 2027 को सहारनपुर महानगर में प्रथम आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। महानगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा, स्वागत मंच एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी का प्रथम सहारनपुर आगमन संगठन के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं और यह स्वागत अभूतपूर्व एवं यादगार होगा। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा उनका भव्य स्वागत सहारनपुर के कार्यकर्ताओं के उत्साह का परिचायक होगा। महापौर अजय कुमार सिंह ने कहा कि सहारनपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर अपार उत्साह है। उनका स्वागत पूरे आत्मीय भाव एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया जाएगा।

पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर कार्य करता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी तथा उनका प्रथम सहारनपुर आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। पूर्व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की शक्ति पर आधारित है। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी का आगमन संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पूर्व विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बनेगा। महानगर मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाब सिंह नागर जी के सहारनपुर महानगर में प्रथम आगमन पर भाजपा महानगर इकाई ने समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।



