उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

सहारनपुर। 23 फरवरी 2026 को गगौह रोड के चंद्र विहार कॉलोनी में द ग्रेट सनराईज पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत एवं महामंत्री हंस कुमार के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ का 24 फरवरी 2026 के घेराव को बोर्ड की परीक्षाएं एवं रमजान का महीना होने के कारण स्थगित रखा गया है आगामी 17 मार्च 2026 को आरटीई के छात्र-छात्राओं के फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान और अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि एवम प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए पोर्टल से हटाकर मान्यता लेने के लिए बाध्य करना सहित अन्य समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश का घेराव किया जाएगा।

उधर कल दिनांक 24 मार्च 026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर को एक प्रतिनिधिमंडल कल दोपहर 12:30 बजे मान्यता प्राप्त स्कूलों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा ज्ञापन दिया जाएगा। सम्मानित सभी संगठन के पदाधिकारीयो एवं सदस्य और स्कूल संचालकको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में कल अपनी समस्याओं को लेकर जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय पर पहुंचने का कष्ट करेंगे। नोट नोट सम्मानित जिन स्कूल संचालकों का 2016 से 2025 तक आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति बकाया है वह सभी साथी सत्रवार कितना प्राप्त हुआ और कितना अप्राप्त धन है मेरे व्यक्तिगत फोन नंबर पर भेजने का कष्ट करें ताकि शासन से अपना मांग पत्र भेजा जा सके बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट धनंजय शर्मा महानगर प्रभारी गययूर आलम मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता जितेंद्र गोरिया एडवोकेट शिवकुमार मालियां जोरा सिंह रविंद्र चौधरी दिनेश रुपडी योगेश अरविंद वीरेंद्र मुकेश चौधरी प्रशांत त्यागी नारायण सिंह लिटिल शर्मा संदीप कुलदीप प्रदीप अनिल सचदेवा अमरीश शर्मा भोपाल सिंह संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button