समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एक शिक्षक 17 मार्च को बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ पर करेगा आत्मदाह: डॉ अशोक मलिक
सरकारी मशीनरी सरकार की जड़ों में डाल रही मटठा: डॉक्टर अशोक मलिक

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)
सहारनपुर। बेरीबाग स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ ने निजी स्कूलों की समस्या बकाया भुगतान और शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन कर हल्ला बोला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की कार्यालय में अनुपस्थित को लेकर शिक्षक संघ से जुड़े स्कूल संचालको व शिक्षको का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन को चश्पा करने की घोषणा की गई तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ज्ञापन चश्पा होते ही कार्यालय पहुंच गई इसी बीच संगठन से जुड़े एक शिक्षक ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 17 मार्च को लखनऊ के बेसिक शिक्षा निदेशालय पर होने वाले प्रदर्शन पर आत्मदाह की घोषणा कर दी। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय को अपना खाला का घर समझ लिया है जनता की समस्या सुना नहीं चाहते शिक्षा विभाग में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सरकार की जड़ों में मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं इन हालातो में सरकारी मशीनरी जनता की नहीं सुन रहे हैं तो आने वाले चुनाव के समय में जनता भी सरकार के नहीं सुनेगी सरकार को चाहिए अपने सरकारी मशीनरी पर लगाम कसे शिक्षा विभाग मे फर्जी शिकायत करके वह फर्जी जांच करके स्कूल संचालकों का शोषण किया जा रहा है 2016 से अब तक फीस प्रतिपूर्ति का आधा अधूरा भुगतान पर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार है कि बकाया भुगतान देना नहीं चाहती यदि विभाग को सुविधा शुल्क नहीं दिया जाता तो गत वर्षो में लाखों रुपए शिक्षा विभाग ने गबन करने की नीयत से लेपस किया है गबन करने की आकांक्षा भी है जिसकी जांच होनी चाहिए।

अभिभावकों की ओर से समर्थन लेकर सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट फरहा फैज ने कहा कि शिक्षा विभाग सरकार की महत्वपूर्ण योजना आर टी ई के गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों की बजाय अमीरों के बच्चों को लाभान्वित कर रही है जो व्यक्ति 10000 से 30000 विभाग के बाबू कर्मचारियों को देते हैं जो ऊपर अधिकारियों के नाम से लेते हैं उन्हें बच्चों का लॉटरी में नाम आता है गरीब का बच्चा सरकार की योजना से वंचित रह जा रहा है। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं वीरेंद्र पवार ने कहा की यू डाइस के पोर्टल पर कुछ स्कूल प्री प्राइमरी चढ़े हुए हैं और आर टी ई के पोर्टल पर प्री प्राइमरी शो नहीं कर रहे हैं हमारे स्कूल का पोर्टल का शिक्षा विभाग दुरुपयोग कर रहा है बहुत से अभिभावक अपने बच्चों को हमारे स्कूलों में फीस न देने के कारण से अपने बच्चों को दूसरे स्कूलो में भेज देते हैं शिक्षा विभाग से साट गांठ करके हमारे पोर्टल से बच्चों को हटाकर ड्रॉप बॉक्स में डालकर दूसरे स्कूलों में दाखिले कर लेते हैं इससे हमें लाखों रुपए की हानि हो रही है शिक्षा विभाग पोर्टल का दुरुपयोग कर रहा है। महामंत्री अरविंद शर्मा और अजय सिंह रावत ने कहा की जांचों, व नर्सरी क्लासों के नाम पर खंड शिक्षा अधिकारी निजी स्कूलों का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहे हैं इस प्रकार फर्जी शिकायतों व फर्जी जांचों पर लगाम लगाई जाए। प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह व ईश्वर चंद्र फौजी ने कहा कि सरकार के महत्वपूर्ण योजना आईजीआरएस का दुरुपयोग किया जा रहा है फर्जी फर्जी रिपोर्ट दी जा रही है और शिक्षा विभाग ने मेरे एक स्कूल के टीचर को मेरे ही पड़ोस मे पिछले 25 वर्षों से एक मकान / घेर पशुशाला में ही बगैर मानकों के मान्यता दे दी जबकि जिला अधिकारी महोदय ने फर्जी स्कूल पर ताला लगाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन मकान मालिक ने गेट के बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़ा कर बोला गया कि यह मेरा मकान / घेर व मेरी पशुशाला है आप ताला नहीं लगा सकते इस प्रकार शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा उसको बिना मान्यता के मानक पूरे किए मान्यता का पत्र मोटी रकम घुस लेकर मान्यता दे दी है इस पर स्कूल संचालक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं 17 मार्च को निदेशालय पर आत्मदाह कर लूंगा जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन व सरकार होगी। इस अवसर पर गययूर आलम महामंत्री हंस कुमार धनंजय शर्मा श्रीकांत शर्मा संदीप कुमार दिनेश रूपडी फरहा फैज प्रमोद कुमार महेश बिजोला मोहित कुमार प्रशांत त्यागी जैनब अंजुम मेहरा अंकुश बटला श्रीमती उमा बटला विनोद कुमार संजय सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



